गोपाल भार्गव का दावा, कहा- दीवाली के बाद शिवराज सिंह चौहान लेंगे सीएम पद की शपथ, बशर्ते…

गोपाल भार्गव का दावा, कहा- दीवाली के बाद शिवराज सिंह चौहान लेंगे सीएम पद की शपथ, बशर्ते...

गोपाल भार्गव का दावा, कहा- दीवाली के बाद शिवराज सिंह चौहान लेंगे सीएम पद की शपथ, बशर्ते…
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: October 15, 2019 2:05 pm IST

झाबुआ: उप चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया। झाबुआ उप चुनाव के चलते प्रदेश में एक बार वादों और दावों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को झाबुआ पहुंचे गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान दिया है। गोला भार्गव ने कहा है कि दीवाली के बाद शिवराज सिंह चौहान की शपथ होगी। वे एक बार फिर सीएम पद का शपथ लेंगे। गोपाल ने यह बात युवा सम्मेलन के दौरान कही है।

Read More: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का ऐलान, कहा- अनुसूचित क्षेत्रों में चना के साथ बांटे जाएंगे गुड़

मिली जानकारी के अनुसार झाबुआ में आयोजित युवा सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप लोग भानु भूरिया को जिताकर लाओ, दीवाली के बाद शिवराज सिंह चौहान सीएम पद की शपथ लेंगे। इस दौरान मंच पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

Read More: नए यातायात नियमों के बाद केंद्र सरकार जल्द ही लागू करने जा रही ये रूल, दिसंबर से आपकी कार में लगेगा यह टैग

भार्गव ने युवाओं से पूछा​ कि – “क्या अपने मामा को दोबारा सीएम बनाना चाहते हैं? मैं आपसे वादा करता हूं कि दीपावली के बाद शिवराज की शपथ हो जाएगी। बशर्ते आप भानु भूरिया को भारी बहुमत से जीताना होगा।”

Read More: मिस कोहिमा 2019: सेकंड रनरअप से पूछे गए पीएम मोदी से जुड़े सवाल, दिया ऐसा जवाब की अब सोशल मीडिया में मच गया बवाल

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/rZNevn26a20″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"