नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव बोले- कभी भी गिर सकती है बेवफा सरकार, शिवराज सिंह ने भी ये कही बड़ी बात…

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव बोले- कभी भी गिर सकती है बेवफा सरकार, शिवराज सिंह ने भी ये कही बड़ी बात...

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव बोले- कभी भी गिर सकती है बेवफा सरकार, शिवराज सिंह ने भी ये कही बड़ी बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: September 11, 2019 10:46 am IST

विदिशा: भाजपा ने पूरे मध्यप्रदेश में बुधवार से घंटानाद आंदोलन का आगाज कर दिया है। घंटानाद आंदोलन के ​जरिए भाजपा ने प्रदेश सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत कराने का लक्ष्य बनाया है। घंटानाद आंदोलन के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बढ़े हुए बिजली बील का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि बिजली बिल की होली जलाना है। खुद शिवराज सिंह ने अपने बिजली बिल को जनता के सामने जला दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री आए उसे घेर लो। लाइट कटने की चिंता मत करो। अगर लाइट कट भी जाएगी तो भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लाइट को जोड़ने का काम करेंगे। जरूरत पड़ी तो मैं भी आउंगा।

Read More: सीएम भूपेश बघेल बोले- बैलेट पेपर से चुनाव कराया गया तो क्या हो जाएगा, भयभीत क्यों है भाजपा?

वहीं, दूसरी ओर जबलपुर में आयोजित घंटानाद आंदोलन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बेवफा निकली। जनता से बेवफाई करने वाली इस सरकार को प्रदेश से जल्द ही दफा करेंगे। घंटानाद आंदोलन को सिर्फ ट्रेलर है, अभी तो कांग्रेस वालों को पूरी फिल्म दिखाएंगे। ज्योतिषी भी नहीं बता सकते कांग्रेस सरकार का भविष्य, ये सरकार कभी भी गिर सकती है। अब तक के कार्यकाल में हर मोर्चे पर नाकाम रही है राज्य सरकार।

Read More: बीजेपी के घंटानाद आंदोलन रोकने गए ASI को आया अटैक, गंभीर स्थिति में कराया गया अस्पताल में भर्ती

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/VVekCa4oyCA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"