पेट्रोल…महंगाई…सियासी लड़ाई…केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी अपना वैट और सेस घटाकर राहत नहीं दे सकती है?

पेट्रोल...महंगाई...सियासी लड़ाई...केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी अपना वैट और सेस घटाकर राहत नहीं दे सकती है?

पेट्रोल…महंगाई…सियासी लड़ाई…केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी अपना वैट और सेस घटाकर राहत नहीं दे सकती है?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: June 11, 2021 6:26 pm IST

रायपुर: कोरोना की दूसरी लहर में लगातार बढ़ते तेल की कीमतों ने आम लोगों को रुला दिया है। देश के कई शहरों में जहां पेट्रोल के दाम सेंचुरी मार चुके हैं तो छत्तीसगढ़ में भी कीमतें सेंचुरी की ओर बढ़ रही है। बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी धरना प्रदर्शन किया। मगर सियासत से इतर एक सच्चाई ये कि बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को चौतरफा मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ कोरोना काल दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने आम लोगों को चौतरफा परेशान कर रखा है। अब सवाल ये कि केंद्र सरकार आम आदमी के इस दबाव को कैसे और कब कम करेगी? क्या तेल कंपनियों की कमाई घटाकर लोगों को राहत दी जाएगी? क्या केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी अपना वैट और सेस घटाकर राहत नहीं दे सकती है?

Read More: लाख कोशिशों के बावजूद छत्तीसगढ़ की स्कूल शिक्षा फिसड्डी, PGI रैंकिंग में सबसे निचले पायदन पर है प्रदेश

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगने से आम लोगों का गुस्सा भड़क उठा है और इस आग को और हवा दी कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन ने। हर शहर में कांग्रेसी सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

Read More: धान का कटोरा ‘छत्तीसगढ़’ के किसान पैदा कर रहे Black Rice, इन ​बीमारियों के लिए है रामबाण

इधर छत्तीसगढ़ में भी राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, अंबिकापुर, कोरबा, जगदलपुर, राजनांदगांव और रायगढ़ समेत सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के सामने बैठकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम खुद धरने पर बैठे। उनके साथ सांसद छाया वर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर समेत कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदर्शन को फ्लॉप शो बताते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस शून्य पर आकर अटक गया है।

Read More: ‘पुलिस स्टेशन के आसपास लगाने होंगे 10 फलदार पौधे’, इसी शर्त पर हाईकोर्ट ने आरोपी को दी जमानत

सरकारें तो आती-जाती रहती हैं। प्रदर्शन करने वाले राजनीतिक दलों के चेहरे भी बदलते रहते हैं। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें ही ऐसी हैं, जो हमेशा और हर सरकार में बढ़ती हैं और आम आदमी की कमर तोड़ती हैं। सोचने वाली बात ये है कि क्या ऐसे प्रदर्शनों से सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने के बारे में सोचेंगी।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन तीन बड़े जिलों को किया गया अनलॉक, रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, सरकारी ऑफिस में उपस्थित रहेगा पूरा स्टाफ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"