PHE के SDO पर तबादला आदेश में गड़बड़ी करने का आरोप, पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से था फरार
PHE के SDO पर तबादला आदेश में गड़बड़ी करने का आरोप, पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से था फरार
रायगढ़: तबादला आदेश में गड़बड़ी करने वाले पीएचई के एसडीओ काशीराम तांडे को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर आरोपी काशीराम पिछले 1 साल से फरार था। काशीराम को चक्रधर नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि साल 2010 में जारी किए गए तबादला आदेश में एसडीओ ने गड़बड़ी की थी, जिसको लेकर काशीराम में खिलाफ धोखाधड़ी की थी।
मिली जानकारी के अनुसार काशीराम तांडे पीएचई में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे। कांशीराम पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद पर रहते हुए साल 2010 में जारी किए गए तबादला ट्रांसफर लिस्ट में गड़बड़ी की थी। अपराध दर्ज किए जाने के बाद से आरोपी काशीराम फरार था, जिसे मंगलवार को चक्रधर नगर पुलिस ने धर दबोचा।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Ghf7Pv2ODVY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


