पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को सराहा, 90 प्रतिशत पुलिस थानों को ऑनलाइन किए जाने पर जताई खुशी

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को सराहा, 90 प्रतिशत पुलिस थानों को ऑनलाइन किए जाने पर जताई खुशी

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को सराहा, 90 प्रतिशत पुलिस थानों को ऑनलाइन किए जाने पर जताई खुशी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: January 22, 2020 2:14 pm IST

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को नई दिल्ली से प्रधानमंत्री प्रगति पोर्टल के अंतर्गत वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए क्राइम एण्ड क्रिमिनल नेटवर्क एण्ड सिस्टमस (सीसीटीएनएस) के संबंध में राज्यों की समीक्षा की गई।

ये भी पढ़ें- पहाड़ियों से ‘आप’ का मोहभंग, एक भी पहाड़ी उम्मीदवार को नहीं उतारा च…

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मण्डल ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में 446 पुलिस थाने है। इन पुलिस थानों को कम्प्यूटराइड करके 446 में से 437 को ऑनलाइन किया जा चुका है। इसमें से 9 थाना पहुंचविहीन क्षेत्र में है। जिसमें से 4 इस महीने में ऑनलाइन हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- बीते 5 साल में इतनी बढ़ गई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संपत्ति…..

राज्य में 27 हजार पुलिस कर्मियों में से 26 हजार 500 पुलिस कर्मियों को क्राइम एण्ड क्रिमिनल नेटवर्क एण्ड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) के अंतर्गत ट्रेनिंग प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग में छत्तीसगढ़ में 90 प्रतिशत पुलिस स्टेशनों को ऑनलाइन करने के कार्य की प्रशंसा भी की गई।


लेखक के बारे में