संघ कार्यकर्ता दादूसिंह की हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ के दौरान कही ये बात…

संघ कार्यकर्ता दादूसिंह की हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ के दौरान कही ये बात...

संघ कार्यकर्ता दादूसिंह की हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ के दौरान कही ये बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: August 29, 2019 5:27 pm IST

भानुप्रतापपुर: जिले के कोंडेगांव में बीते दिनों हुई आरएसएस कार्यकर्ता दादूसिंह कोरटिया की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी ने मिलकर दादूसिंह की हत्या की साजिश रची थी। साथ ही तीनों पर नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है। वहीं, पूछातछ के दौरान तीनों ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है। फिलहाल दुर्गुकोंदल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read More: जोगी के जाति मामले की सुनवाई से गौतम भादुड़ी ने खुद को किया पृथक, कल सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी याचिका

ज्ञात हो कि मामले को लेकर संघ ने गुरूवार को पत्र लिखकर राज्य और केंद्र सरकार से दादूसिंह कोरटिया की हत्या के मामले में जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Read More: पूर्व सरपंच और स्वयंसेवक की हत्या पर RSS ने की कड़ी निंदा, कहा- दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि मंगलवार रात करीब 10.30 बजे 20-25 हथियारबंद नक्सली दादू राम के घर आए। हथियारबंद नक्सलियों ने दादू को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया और बाहर निकलते ही दादू पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने गोली मारकर दादू को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद नक्सली गांव में पर्चा फेंककर फरार हो गए।

Read More: इस स्मार्ट सिटी को मिलेंगी 50 इलेक्ट्रॉनिक बसें, केंद्र सरकार की तरफ से 64 शहरों को दिए जा रहे 5 हजार 95 वाहन

नक्सलियों ने अपने पर्चे में कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर भाजपा, आरएसएस को धमकी दी थी। नक्सलियों ने अपने पर्चे में लिखा था कि भाजपा और आरएसएस की गतिविधियां आदिवासी और दलित विरोधी हैं। तानाशाही और हिटलरशाही व्यवहार करते हुए कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द किया गया। दादू सिंह ऐसे संगठन से जुड़कर अपनी गतिविधियां चला रहा था।

Read More: नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान, कहा- जल्द होगा दंतेवाड़ा उपचुनाव के उम्मीदवार के नाम का ऐलान

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Zaj_noOYniA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"