तेलीबांधा इलाके में डेढ़ लाख रुपए के गांजे के साथ पकड़ाए तीन तस्कर, 83 हजार रुपए नगद भी जब्त
तेलीबांधा इलाके में डेढ़ लाख रुपए के गांजे के साथ पकड़ाए तीन तस्कर, 83 हजार रुपए नगद भी जब्त
रायपुर: राजधानी रायपुर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन चोरी, लूट और डकैती जैसी घटनाएं सामने आ रही है। वहीं, दूसरी ओर लॉकडाउन के दौरान नशे के सामान की तस्करी करने वाले लोग एक्टिव हो गए हैं। हालांकि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि पुलिस ने तेलीबांधा इलाके से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तेलीबांधा इलाके से पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 किलो गांजा और 83 हजार रुपए नगद जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।
Read More: FCI के एक और क्लर्क के घर पर CBI की रेड, बड़ी नगदी मिली

Facebook


