राजनांदगांव में चार युवकों ने युवती को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव में चार युवकों ने युवती को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव में चार युवकों ने युवती को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: December 9, 2019 3:52 am IST

राजनांदगांव: देश में रेप करने पर फांसी जैसी सजा मिलने के बाद भी दरिंदों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। रोजाना रेप और छेड़छाड़ की दर्जनों घटनाएं सामने आती है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से भी युवती से सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है। बताया गया कि युवती के साथ गांव के ही चार युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियां को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

Read More: जल्लाद के जुगाड़ में तिहाड़! ‘निर्भया’ के देषियों को जल्द ही लटकाया जा सकता है फांसी पर, दूसरे जेल से जल्लाद बुलाने की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार मामला राजनांदगांव जिले के एक गांव का है। यहां रहने वाले चार युवकों ने रविवार शाम गांव की एक युवती को उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसकी आबरू लूट ली। इस घटना के बाद चारो आरोपी युवती को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में आरोपियों की शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: महाराष्ट्र के जंगल में मिला होटल कारोबारी का 8 साल का अपहृत बेटा, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी भी गिरफ्तार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"