जुआ पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, SDM ने मीडियाकर्मियों को दिखाई धौंस

जुआ पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, SDM ने मीडियाकर्मियों को दिखाई धौंस

जुआ पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, SDM ने मीडियाकर्मियों को दिखाई धौंस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 18, 2020 3:05 am IST

डबरा । जुआ पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया, सनसनीखेज वारदात में एक सिपाही घायल हो गया है । सिपाही अंकुश भार्गव ने बताया जुआ की सूचना मिलने पर उच्च अधिकारियों को सूचित करने के बाद पुलिसकर्मी सूचना वाले स्थान पर पहुंचे थे, जहां उन्हें स्थानीय लोगों ने घेर लिया । इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी मौके की नजाकत को भांपते हुए यहां से भागने लगे, इस बीच कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों की रायफल छीनने का भी प्रयास किया ।

ये भी पढ़ें- CM शिवराज बोले- खुशी है चुनाव परिणाम के बाद आज दिन की शुरुआत तुलसी

 कुछ लोगों ने सिपाही अंकुश को पकड़ लिया और जमकर मारपीट करते हुए थाने ले आए और महिलाओं केसाथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तत्कात fir दर्ज करने की मांग की । सिटी थाना टीआई केडी कुशवाहा ने जुआरियों के खिलाफ किसी भी पूर्व सूचना होने से इंकार किया है। टीआई ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर जांच करने की बात कहीं है।

ये भी पढ़ें- मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी कांग्रेस, सीएम शिवराज से भेंट कर कमलनाथ बोले-

पुलिसकर्मियों पर fir करने की मांग पर अड़े लोग एसडीएम के बंगले का घेराव करने भी पहुंचे, जिसके बाद एसडीएम प्रदीप शर्मा लोगों से बात की, इस दौरान एसडीएम प्रदीप शर्मा ने कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को अकड़ दिखाते हुए कवरेज करने से रोकने की भी कोशिश की है।


लेखक के बारे में