प्रधुम्न सिंह तोमर बोले- भाजपा के शासन में मिलावटखोरों का रहा बोलबाला, इन्हें फांसी पर चड़ा दिया जाना चाहिए

प्रधुम्न सिंह तोमर बोले- भाजपा के शासन में मिलावटखोरों का रहा बोलबाला, इन्हें फांसी पर चड़ा दिया जाना चाहिए

प्रधुम्न सिंह तोमर बोले- भाजपा के शासन में मिलावटखोरों का रहा बोलबाला, इन्हें फांसी पर चड़ा दिया जाना चाहिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: July 28, 2019 5:46 pm IST

ग्वालियर: प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने मिलावटखोरों को फांसी दिए जाने की मांग की है। ग्वालियर प्रवास के दौरान रविवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने ये बात कही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा शासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछली भाजपा सरकार ने ऐसे लोगों को 15 साल बढ़ावा दिया है। लेकिन कांग्रेस की सरकार में इन्हें जेल के दरवाजे के पीछे भेजा जाएगा।

Read More: 7th Pay Commission: सरकार का बड़ा ऐलान, अब बढ़े हुए वेतन के साथ मिलेगा एचआरए, एरियर का भी भुगतान

मालूम हो कि प्रदेश सरकार मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेशभर में बड़ी मुहिम चला रही है। इसी तारतम्य में पिछले दिनों एसटीएफ ने ग्वालियर अंचल के भिंड-मुरैना जिले में छापामार कार्यवाही कर बड़ी तादात में जहरीला दूध एवं भारी मात्रा में कैमिकल आदि बरामद किया था। इस खुलासे के साथ समूचे प्रदेश में जिलास्तर पर प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग की गई की गई। इसी के चलते अब मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने मिलावटखोरों को फांसी दिए जाने की मांग की है।

Read More: अंतागढ़ टेपकांड में नया मोड़, फिरोज सिद्दीकी बोले- IAS अफसरों से मिलकर ये लोग रच रहे मेरी हत्या की साजिश

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने कहा है कि मिलावखोरों को फांसी दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने ऐसे लोगों को 15 साल बढ़ावा दिया है। लेकिन कांग्रेस की सरकार में इन्हें जेल के दरवाजे के पीछे भेजा जाएगा।

Read More: मंत्रालय में हनीट्रैप की आशंका से हड़कंप, वायरल वीडियो में IAS अधिकारी कर रहा शराब पीकर युवती से अश्लीलता

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/V8iZnM_7-2E” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"