महाशिवरात्रि पर कुलेश्वरनाथ के दर्शन करने आई महिला का खुले में प्रसव, मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम ने दिखाई सजगता

महाशिवरात्रि पर कुलेश्वरनाथ के दर्शन करने आई महिला का खुले में प्रसव, मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम ने दिखाई सजगता

महाशिवरात्रि पर कुलेश्वरनाथ के दर्शन करने आई महिला का खुले में प्रसव, मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम ने दिखाई सजगता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: February 21, 2020 12:03 pm IST

राजिम: आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व पर राजिम के भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। महाशिवरात्रि के मेले के दौरान जहां भक्तों की भीड़ मंदिर की ओर उमड़ पड़ी थी वहीं, दूसरी ओर एक महिला ने खुले में ही बच्चे को जन्म दिया है। बताया गया कि महिला अपने परिजनों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंची थी, लेकिन उसे अचानक प्रवस पीड़ा होने लगा। इसके बाद हालात को देखते हुए वहां मौजूद महिलाओं ने साड़ी के घेरकर कमरे जैसी रचना की और महिला का प्रसव कराया।

Read More: गैंगरेप के आरोपियों को 20- 20 साल की सजा, नाबालिग के साथ हुई थी दुष्कर्म की वारदात

मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के मगरलोड ब्लाक के ग्राम चंद्रसूर निवासी ईश्वरी निषाद भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन के लिए राजिम आई थी। सुबह 10 बजे जैसे ही वह त्रिवेणी संगम में स्नान कर संगम के मध्य स्थित कुलेश्वरनाथ मंदिर के नजदीक पहुंची, उसी समय उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आसपास मौजूद महिलाओं ने उसकी स्थिति को भांपते हुए तत्काल उसे चारों ओर से घेरकर कमरे जैसी रचना की और फिर सामने मौजूद धमतरी जिले के पुलिस कंट्रोल रूम की महिला पुलिसकर्मियों को सूचना दी।

Read More: हादसा: तेज रफ्तार बाइक खाई में ​गिरी, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

मौके पर पहुंची सूबेदार रेवती वर्मा ने अपने मातहतों की सहायता से तत्काल स्टॉपर, कपड़े व अन्य साधनों की व्यवस्था करते हुए कुछ दूरी पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के पंडाल में बैठी महिला चिकित्सकों को बुलावा भेजा। महिला चिकित्सकों ने खुले आसमान के नीचे ईश्वरी की सुरक्षित डिलीवरी कराई। ईश्वरी ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ देखकर उपस्थित सभी लोगों ने राहत की सांस लेते हुए महिला व नवजात को चेकअप व आवश्यक उपचार के लिए गोबरा नवापारा के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां ईश्वरी व उसका बच्चा फिलहाल अस्पताल में ही भर्ती रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Read More: देश में ​इस जगह 3 हजार टन सोना दबे होने की संभावना, सर्वे में मिली बड़ी जानकारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"