मुंबई से आजमगढ़ जा रही गर्भवती महिला निकली कोरोना संक्रमित, प्रसव के बाद गुना अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुंबई से आजमगढ़ जा रही गर्भवती महिला निकली कोरोना संक्रमित, प्रसव के बाद गुना अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुंबई से आजमगढ़ जा रही गर्भवती महिला निकली कोरोना संक्रमित, प्रसव के बाद गुना अस्पताल में कराया गया भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 18, 2020 5:29 pm IST

गुना: मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, रोजना यहां सैकड़ों मरीजों की पुष्टि हो रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 259 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां कोरोना मरीजों की संख्या 5236 हो गई है। इसी बीच यहां एक गर्भवती महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।

Read More: मध्यप्रदेश में 5 हजार के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज खरगोन में 11, ग्वालियर में 8, भिंड में 6, उज्जैन में 21 नए मरीजों की पुष्टि

मिली जानकरी के अनुसार एक गर्भवती महिला मुंबई से आजमगढ़ जा रही थी। इसी दौरान गुना के बीनागंज के महिला को प्रसव पीड़ा होने लगा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां पहले महिला की कोरोना जांच की गई, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाई गई। वहीं महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव के बाद महिला को कोरोना के इलाज के लिए गुना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More: क्वारंटीन में समय गुजार रहे बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने भेजा तलाक का नोटिस, लगाए गंभीर आरोप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"