रायपुर हॉफ मैराथन का आयोजन 24 फरवरी को, तैयारियां पूरी, विदेशों से भी पहुंचे है धावक
रायपुर हॉफ मैराथन का आयोजन 24 फरवरी को, तैयारियां पूरी, विदेशों से भी पहुंचे है धावक
रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की तरफ से 24 फरवरी रविवार को रायपुर हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की तरफ से हो रहे तीसरे हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए लभगभ 30 हजार धावकों ने खेल विभाग की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करवाया है। राजधानी रायपुर के अटल नगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार सुबह 7.30 बजे शुरु होगी है।
इसमें छत्तीसगढ़, सहित कई राज्यों के धावक हैं। हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए इथोपिया और केन्या के 8 अंतराष्ट्रीय धावक भी रायपुर पहुंचे हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने बताया कि धावकों के लिए 7 तरह की दौड़ तय की गई है। इसमें 21 किलो मीटर, 10 किलो मीटर, 5 किलो मीटर और दिव्यागों के लिए 3 किलोमीटर ट्रायसाइकल रेस और दृष्टि बाधितों के लिए 1 किलो मीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : स्वाइन फ्लू के इलाज में सहयोग नहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए 4 निजी अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
जानकारी के मुताबिक मैराथन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। परदेशी ने बताया कि 50 से 60 वर्ष आयु वाले 168 धावक इस आयोजन में शामिल होंगे। आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Facebook


