प्रधान आरक्षक ने अपने ही विभाग के अधिकारियों लगाया गंभीर आरोप, कहा- पैसे लेकर आरोपियों को कर दिया बरी

प्रधान आरक्षक ने अपने ही विभाग के अधिकारियों लगाया गंभीर आरोप, कहा- पैसे लेकर आरोपियों को कर दिया बरी

प्रधान आरक्षक ने अपने ही विभाग के अधिकारियों लगाया गंभीर आरोप, कहा- पैसे लेकर आरोपियों को कर दिया बरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 24, 2021 6:30 pm IST

सरगुजा: जिले के कुन्नी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने अपने ही विभाग के अधिकारी पर रुपए लेकर हिरासत में लिए गए आरोपियों को बरी करने का आरोप लगाया है। उधर, एसपी ने पूरे मामले में 3 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।

Read More: CM भूपेश बघेल ने झीरम घाटी के शहीदों को किया नमन, प्रदेश में 25 मई को मनाया जाएगा ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’

रो-रोकर अपने ही विभाग के SDOP पर आरोप लगा रहे ये हैं सरगुजा जिले के कुन्नी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनीष तिवारी। जिनका आरोप है कि दो दिन पहले थाना परिसर में उनकी कार और एक आरक्षक की बाइक आगजनी का शिकार हुई। इस मामले में उन्होंने 5 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसे SDOP चंचल तिवारी ने रिहा कर दिया।

Read More: महिला ने  एडल्ट फेस्टिवल में लिया हिस्सा, कहा- 150 अजनबियों के साथ समय बिताने के बाद बदल गई जिंदगी

आपको बता दें कुन्नी चौके के प्रधान आरक्षक मनीष तिवारी का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के दो दिन बाद हेड कॉन्सटेबल की कार आगजनी का शिकार हो गई। इसी मामले में प्रधान आरक्षक ने 5 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसे SDOP ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया है। अब इस पूरे मामले की जांच के लिए SP ने 3 सदस्यीय दल का गठन कर दिया है।

Read More: लॉकडाउन में छूट, दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में हुआ बदलाव, शराब दुकानों को लेकर जारी किया ये निर्देश

पुलिस के अधिकारी सबूतों के अभाव में संदेहियों को बरी करने की बात कह रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि जांच में ऊंट किस करवट बैठता है।

Read More: प्रदेश में आज 2 हजार 936 कोरोना मरीज मिले, मौतों की संख्या में भी आई कमी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"