पोस्ट मैट्रिक आदिवासी हॉस्टल में रैगिंग का मामला, 1st ईयर के छात्रों के साथ कई महीनों तक की मारपीट, और..

पोस्ट मैट्रिक आदिवासी हॉस्टल में रैगिंग का मामला, 1st ईयर के छात्रों के साथ कई महीनों तक की मारपीट, और..

Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: January 15, 2020 1:37 pm IST

रायपुर। राजधानी के पोस्ट मैट्रिक ट्राइबल बॉयज़ हॉस्टल में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि हॉस्टल के सीनियर्स ने 1st ईयर के छात्रों के साथ कई महीनों तक मारपीट की है। वहीं अब मामले का खुलासा हुआ है।

Read More News: नया नियम: सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर मोबाइल पर बात करते पकड़े गए तो …

शिकायत के बाद डीडी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि DD नगर स्थित ट्राइबल बॉयज़ हॉस्टल में 1st ईयर के छात्रों के साथ रैगिंग लिया जा रहा था। सीनियर्स कभी उनके साथ मारपीट करते तो कभी कुछ भी हरकत करते थे।

Read More News: राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्राचार्य के समर्थन में उतरे स्कूल के ब…

बड़े स्तर पर यह कई महीनों से चल रहा था। वहीं, आज पीड़ित छात्र के द्वारा मामले की शिकायत कलेक्टर से करने के बाद रैगिंग का खुलासा हुआ। मामले की जांच के लिए मौके पर जिला प्रशासन की टीम पोस्ट मैट्रिक ट्राइबल बॉयज़ हॉस्टल पहुंची हुई है।

Read More News: IND vs AUS: टीम इं​डिया को एक और बड़ा झटका, ये खिलाड़ी चोट के चलते …

पुलिस भी पीड़ित छात्रों से पूछताछ कर रही है। अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने भी इस मामले में कुछ कहने से बच रही है। फिलहाल जांच के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा।

Read More News: निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को नहीं दी जाएगी फांसी, दोषी मुकेश क…


लेखक के बारे में