सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक, मुख्यालय छोड़ने से पहले कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक, मुख्यालय छोड़ने से पहले कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक, मुख्यालय छोड़ने से पहले कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: January 2, 2020 1:56 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब निर्वाचन आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस भारतीदासन रायपुर ने आदर्श आचरण संहिता लागू होने पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2019-20 के लिए अवकाश को प्रतिबंधित कर दिया है। सभी शासकीय, अर्ध्दशासकीय, केन्द्रीय कार्यालय एवं भारत सरकार के उपक्रमों के अधिकारियों-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश को प्रतिबंधित किया गया है।

Read More: नगरीय निकाय चुनाव के 7 उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग ने थमाया नोटिस, हो सकते हैं अयोग्य घोषित

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी-कर्मचारी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अथवा उनके अधिकृत अधिकारी के अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेगें। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने पर संबंधित जिला प्रमुख और नियंत्रण अधिकारी जिम्मेदार होगें।

Read More: भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"