Shanti Devi Vora Passed Away: पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

Shanti Devi Vora Passed Away: पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

Shanti Devi Vora Passed Away: पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

Shanti Devi Vora Passed Away | Photo Credit: AI

Modified Date: July 13, 2026 / 03:05 pm IST
Published Date: July 13, 2026 2:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 91 वर्ष की आयु में शांति वोरा का निधन
  • भूपेश बघेल ने जताया शोक
  • दो बार सीएम और राज्यपाल रहे मोतीलाल वोरा

रायपुर: Shanti Devi Vora Passed Away वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का सोमवार को निधन हो गया। (Motilal Vora Wife Shanti Devi Vora Passed Away) वे 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। जिसके बाद रविवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दुर्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने शोक जताया है।

पूर्व सीएम बघेल ने जताया दुख

Shanti Devi Vora Passed Away शांति वोरा की निधन पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया है। पूर्व सीएम बघेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दुख जताते हुए लिखा कि ‘वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय बाबू जी स्व. मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा जी की पूज्य माता श्रीमती शांति वोरा जी के निधन का समाचार दुःखद है. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार और सभी परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें. ॐ शांति।’

दो बार सीएम बन चुके हैं मोतीलाल वोरा

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा कांग्रेस के वरीष्ठ नेता रह चुके हैं। 93 साल की उम्र में मोतीलाल वोरा का 2020 में निधन हो गया। 2000 से 2018 तक यानी कुल 18 साल वह पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे थे। कांग्रेस में वह मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल समेत कई पदों पर रह चुके थे। 13 मार्च 1985 से 13 फरवरी 1988 तक और 25 जनवरी 1989 से 9 दिसंबर 1989 तक दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 26 मई 1993 से 3 मई 1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पद भी संभाला था।

 

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।