CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 50 हजार से अधिक पद खाली, इतने स्कूलों में तो एक भी शिक्षक नहीं, विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सामने आई जानकारी

CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 50 हजार से अधिक पद खाली, इतने स्कूलों में तो एक भी शिक्षक नहीं, विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सामने आई जानकारी

CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 50 हजार से अधिक पद खाली, इतने स्कूलों में तो एक भी शिक्षक नहीं, विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सामने आई जानकारी

CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 50 हजार से अधिक पद खाली, इतने स्कूलों में तो एक भी शिक्षक नहीं, विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सामने आई जानकारी / Image: AI Generated

Modified Date: July 13, 2026 / 03:20 pm IST
Published Date: July 13, 2026 3:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 50,472 पद रिक्त
  • प्रदेश की 22,447 प्राथमिक शालाओं में 30,535 पद खाली
  • 82 प्राथमिक शालाओं में एक भी शिक्षक नहीं

रायपुर: CG Teacher Vacancy 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। सदन में कार्यवाही की शुरुआत दिवंगत पंडवानी गायिका तीजन बाई को श्रद्धांजलि देकर हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, सीएम विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सदन में मौजूद सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रश्नकाल के बाद विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक के कितने पद खाली हैं?

CG Teacher Vacancy 2026 विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान सदस्यों ने कुछ तारांकित और अतारांकित प्रश्न भी लगाए हैं। अकलतारा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने अपने प्रश्न में पूछा है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल कितनी शासकीय प्राथमिक शालाएँ संचालित हैं? उनमें शासकीय प्राथमिक शालाओं में शिक्षकों के कुल कितने पद स्वीकृत हैं? स्वीकृत पदों के विरुद्ध वर्तमान में कुल कितने शिक्षक कार्यरत हैं तथा कितने पद रिक्त हैं? राज्य में संचालित शासकीय प्राथमिक शालाओं में शिक्षक उपलब्धता के आधार पर विद्यालयों की संख्या कितनी-कितनी है? शिक्षकविहीन, एकल शिक्षकीय, द्वि शिक्षकीय, त्रि शिक्षकीय, चार शिक्षकीय, पांच शिक्षकीय एवं पांच से अधिक शिक्षकीय विद्यालयों की संख्यात्मक जानकारी पृथक-पृथक दें।

शिक्षकों के 50 हजार पद खाली, 82 स्कूलों में तो शिक्षक ही नहीं

वहीं, इस सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिखित जवाब पेश करते हुए कहा है कि प्रदेश में 22,447 प्राथमिक शालाएं संचालित हैं, जिमसें 89,375 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। वहीं, इन स्कूलों में 58,840 शिक्षक कार्यरत हैं जबकि 30,535 पद अभी भी खाली हैं। वहीं, इस जवाब में ये भी बताया गया है कि प्रदेश के 82 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं हैं।

क्रम विवरण संख्या
1 संचालित प्राथमिक शालाएं 22,447
2 स्वीकृत पद 89,375
3 कार्यरत शिक्षक 58,840
4 रिक्त पद 30,535
5 शिक्षक विहीन विद्यालय 82
6 एकल शिक्षकीय विद्यालय 2,265
7 द्वि शिक्षकीय विद्यालय 14,052
8 त्रि शिक्षकीय विद्यालय 4,186
9 चार शिक्षकीय विद्यालय 1,070
10 पांच शिक्षकीय विद्यालय 437
11 पांच से अधिक शिक्षक वाले विद्यालय 355
12 समायोजित/युक्तियुक्तकरण विद्यालय 8,007

कितने शिक्षकों की भर्ती की गई है? विधायक इंद्र साव

कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने अपने एक प्रश्न में पूछा है कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत दिनांक 15.06.2026 तक की स्थिति में कितने प्राथमिक / माध्यमिक / हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं? संचालित स्कूलों में छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या कितनी है? इन स्कूलों में कितने शिक्षकों के पद रिक्त एवं भरे हुए हैं? दर्ज संख्या के आधार पर इन स्कूलों में कितने शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पद होने चाहिए? देश में प्राथमिक / माध्यमिक / हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी स्कूलों में राज्य सरकार द्वारा व्याख्याता / शिक्षक / सहायक शिक्षक के 57 हजार रिक्त पदों के भरे जाने संबंधी घोषणा की गई है? यदि हाँ, तो 1 जनवरी, 2024 से लेकर दिनांक 15.06.2026 तक कितने शिक्षकों की भर्ती की गई है? अब तक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की क्या कार्ययोजना बनाई गई है तथा कब तक शिक्षकों के 57 हजार रिक्त पदों पर भर्ती कर ली जाएगी?

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिया जवाब

इस प्रश्न का जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत दिनांक 15.06.2026 तक की स्थिति में 22447 प्राथमिक, 11069 माध्यमिक, 1851 हाई स्कूल तथा 2889 हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं। संचालित स्कूलों में छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या 36,29,171 है। इन स्कूलों में शिक्षकों के 50,472 पद रिक्त एवं 1,26,943 पद भरे हुए हैं। दर्ज संख्या के आधार पर स्वीकृत पदों का मापदण्ड केवल प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के शैक्षणिक पदों पर निर्धारित होता है। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अंतर्गत शिक्षकों के संबंध में प्राथमिक स्तर पर 30:1 एवं माध्यमिक स्तर पर 35:1 शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात निर्धारित है।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"