नगर निगम ने किया अलर्ट, आधे शहर को कल नहीं मिलेगा पानी, 19 टंकियां खाली

नगर निगम ने किया अलर्ट, आधे शहर को कल नहीं मिलेगा पानी, 19 टंकियां खाली

नगर निगम ने किया अलर्ट, आधे शहर को कल नहीं मिलेगा पानी, 19 टंकियां खाली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: February 17, 2020 11:53 am IST

रायपुर। राजधानी वासियों को कल शाम पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल शहर की 34 में 19 टंकियों में कल पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। जिसके चलते आधे शहर में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित रहेगी।

Read More News: धान खरीदी केंद्रों में बारदानों का टोटा, उग्र किसानों ने किया नेशनल हाइवे जाम…

नगर निगम प्रशासन खारुन स्थित 150 एमएलडी इंटेकवेल में नया मोटर लगाएगी। जिसके चलते शहर में जलापू्र्ति प्रभावित होगी। हालांकि निगम प्रशासन ने दावा किया है कि मंगलवार शाम को ही लोगों को तकलीफें हो सकती है। इसके बाद बुधवार सुबह पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी।

Read More News: ममता बनर्जी ‘दीदी’ का ओहदा छोड़ बनेंगी बेटी, मोदी-शाह से चुनाव में …

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
शहर के भाठागांव, चंगोराभाठा, कुषालपुर, डीडी नगर, ईदगाह भाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी सहित अन्य इलाके हैं जहां मंगलवार शाम पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

Read More News: फटी रह गई राहगिरों की भी आंखें, जब कृषि कॉलेज के हजारों छात्र अर्धन…


लेखक के बारे में