Ayodhya Verdict: अयोध्या मामले में फैसले को लेकर इन इलाकों में बंद की गई वाहनों की आवाजाही

Ayodhya Verdict: अयोध्या मामले में फैसले को लेकर इन इलाकों में बंद की गई वाहनों की आवाजाही

Ayodhya Verdict: अयोध्या मामले में फैसले को लेकर इन इलाकों में बंद की गई वाहनों की आवाजाही
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: November 9, 2019 2:59 am IST

इंदौर: अयोध्या मामले में फैसले को लेकर पूरे देश की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की ओर टकटकी लगाए देख रही है। सैकड़ों सालों से लंबित मामले में लंबी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट आज सुबह 10 बजे अपना फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ के 5 जज राम मंदिर मामले में अपना फैसला सुनाएंगे। फैसले के मद्देनजर पूरे देश में हाईअलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है।

Read More: अयोध्या मामले में फैसले को लेकर कई राज्यों में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बाधित, शराब दुकानें भी बंद

इंदौर जिला प्रशासन ने राजवाड़ा इलाके को नो व्हीकल ज़ोन ऐलान किया है। इस इलाके में आज वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। साथ ही 4 या 4 से अधिक लोगों को एक साथ इकठ्ठा होने से मना किया गया है।

Read More: Ayodhya Verdict: जानिए कौन हैं सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के ये 5 जज जो आज सुनाएंगे 

सुरक्षा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों की स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, प्रशासन ने कई राज्यों में शराब दुकानों को बंद रखने के ​निर्देश दिए गए हैंं।

Read More: Ayodhya Verdict LIVE UPDATE : अयोध्या अंतिम फैसला आज, देखिए पल-पल का लाइव अपडेट

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/qbV3Xt2nzDs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"