पुलिस आंदोलन के सूत्रधार राकेश यादव को हाईकोर्ट से राहत, निचली अदालत में सुनवाई पर लगाई रोक
पुलिस आंदोलन के सूत्रधार राकेश यादव को हाईकोर्ट से राहत, निचली अदालत में सुनवाई पर लगाई रोक
बिलासपुर । हाईकोर्ट ने पुलिस आंदोलन के सूत्रधार राकेश यादव के खिलाफ निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। बर्खास्त आरक्षक राकेश यादव ने पुलिस कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। पुलिसकर्मियों ने अपनी मांग को लेकर जगह -जगह आंदोलन किए थे । आंदोलन के बाद राकेश यादव को सूत्रधार मानते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया था। प्रशासन ने राकेश यादव के ऊपर राष्ट्रदोह का मामला भी दर्ज किया था ।
ये भी पढ़ें-भारत की बड़ी कार्रवाई, जैश के ठिकानों पर बरसाए 1000 किलो के बम, 200 से 300 आतंकियों की
पुलिस ने राकेश यादव के खिलाफ निचली अदालत में चालान पेश किया था, जिसमें निचली अदालत ने पुलिस की कार्रवाई को सही बताया था। पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देते हुए राकेश यादव ने हाईकोर्ट में याचिका लगायी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने निचली अदालत में चल रहे मामले की सुनवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले से बर्खास्त आरक्षक राकेश यादव को राहत मिली है।

Facebook


