दिल्ली रवाना होने से पहले रमन सिंह ने बोला जुबानी हमला, कांग्रेसी नेताओं के इस्तीफों को बताया दिखावा

दिल्ली रवाना होने से पहले रमन सिंह ने बोला जुबानी हमला, कांग्रेसी नेताओं के इस्तीफों को बताया दिखावा

दिल्ली रवाना होने से पहले रमन सिंह ने बोला जुबानी हमला, कांग्रेसी नेताओं के इस्तीफों को बताया दिखावा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: May 25, 2019 3:47 am IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके लिए बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता और नवनिर्वाचित सासंद मौजू रहेंगे। छत्तीसगढ़ से भी चुने गए सभी सांसद और पूर्व सीएम रमन सिंह दिल्ली में आयोजित बैठक में शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें- करारी हार के बाद बौखलाए इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रवक्त…

दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। रमन सिंह ने कहा कि ये चुनाव प्रधानमंत्री के नाम पर लड़ा गया, हम सफल हुए है। रमन सिंह ने कांग्रेस नेताओं के इस्तीफ़े को दिखावा बताते हुए कहा कि 5 महीने में भूपेश को जनता ने रिजेक्ट कर दिया है। प्रदेश की वित्तीय हालत खराब हो गई है। कांग्रेस सरकार को वित्तीय प्रबंधन आता ही नहीं है। रमन सिंह ने कहा कि सरकार बहानेबाजी छोड़कर काम करे ।

ये भी पढ़ें- कोचिंग सेंटर की इमारत में लगी भीषण आग, 14 बच्चों की मौत, 30 इमारत म… 

बता दें कि छत्तीसगढ़ से चुने गए सभी भाजपा सांसद दिल्ली रवाना हो गए हैं । सासंदो के साथ पूर्व Cm रमन सिंह भी दिल्ली गए हैं।


लेखक के बारे में