राजधानी रायपुर में आज 105 नए मामले आए सामने, 6 संक्रमितों की मौत

राजधानी रायपुर में आज 105 नए मामले आए सामने, 6 संक्रमितों की मौत

राजधानी रायपुर में आज 105 नए मामले आए सामने, 6 संक्रमितों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: July 25, 2020 1:58 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अब मृतकों के आंकड़े में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजधानी रायपुर में आज 105 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले भिलाई से 25 और कोंडागांव से 4 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद अब प्रदेश में आज कुल 134 नए मामले सामने आए हैं और 6 संक्रमितों की मौत हुई है।

Read More: कैबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना बोले- कुर्सी जाती है तो आदमी पागल हो जाता है, जीतू पटवारी के साथ भी ऐसा ही हुआ

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक 6953 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4567 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 2350 मरीजों का उपचार अभी जारी है। वहीं, प्रदेश में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: 23 इंस्पेक्टर और 26 सब इंस्पेक्टरों का तबादला आदेश जारी, देखिए सूची


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"