छत्तीसगढ़ में 20 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 40 नए मामले आए सामने

छत्तीसगढ़ में 20 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 40 नए मामले आए सामने

छत्तीसगढ़ में 20 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 40 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: May 22, 2020 3:09 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 20 नए मरीज और मिले हैं। इसके साथ ही आज कुल 20 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 109 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 171 मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: बालोद, बिलासपुर और कोरबा के 5 विकासखंड रेड जोन में, देखिए कौन से शहर हैं ऑरेंज और ग्रीन जोन में

मिली जानकारी के अनुसार आज कोरबा से 12, बेमेतरा से 1, कांकेर से 3, बिलासपुर से 1 बलरामपुर से 1, बालोद से 4, कवर्धा से 5 बलौदाबाजार से 4, गरियाबंद से 3, दुर्ग से 2 और राजनांदगांव से 2 मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: बाजार खोलने को लेकर नया आदेश जारी, यहां हफ्ते में सिर्फ 3 दिन खुलेंगी दुकानें

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 45,522 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 42,618 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष 2,776 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 62 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 109 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: इंदौर में पिछले 24 घंटे में 107 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे घर, अब तक 1387 जीत चुके हैं महामारी से जंग

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"