छत्तीसगढ़ में 95 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित इन जिलों में मिले संक्रमित

छत्तीसगढ़ में 95 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित इन जिलों में मिले संक्रमित

छत्तीसगढ़ में 95 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित इन जिलों में मिले संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: July 25, 2020 5:47 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में 95 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही आज प्रदेश में कुल नए मामलों की संख्या 344 हो गई है। वहीं, आज 116 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों में हो सकेगा कोरोना संक्रमितों का इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने इन तीन अस्पतालों को ​दी अनुमति

प्रदेश में आज रायपुर से 134, दुर्ग से 93, बिलासपुर से 23, कांकेर-13, जांजगीर से 12, बस्तर से 11, कोंडागांव से 6, रायगढ़ से 9, बलौदाबाजार से 4, राजनांदगांव से 18, जशपुर से 4, कवर्धा से 2, बलरामपुर से 2, कोरबा से 12 और नारायणपुर से 1 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: 28 से 31 जुलाई तक इस जिले के सभी नगरीय निकायों में सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद, टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 7182 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4683 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 39 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2460 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: इमरती देवी का पलटवार, कहा- पहले कांग्रेस तय करे दिग्विजय सिंह नाग हैं या कमलनाथ? जो डस डसकर…

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"