26 घंटे बाद खत्म हुआ गंजबासौदा में रेस्क्यू ऑपरेशन, 11 लोगों का शव बरामद, सीएम शिवराज ने रेस्क्यू टीम को फोन पर दी बधाई
26 घंटे बाद खत्म हुआ गंजबासौदा में रेस्क्यू ऑपरेशन, 11 लोगों का शव बरामद, सीएम शिवराज ने रेस्क्यू टीम को फोन पर दी बधाई
विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा के लाल पठार में हुए हादसे में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग 26 घंटे बाद खत्म हुआ। रेस्क्यू के दौरान राहत और बचाव दल ने 11 लोगों का शव बाहर निकाला है। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद CM शिवराज सिंह चौहान ने रेस्क्यू टीम से बात की है और उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि कल रात गंजबासौदा थाना क्षेत्र में एक अप्रत्याशित घटना में कुएं में एक बच्चा गिर गया था। इस घटना के बाद कुएं के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुएं का पाट धसक गया और 20 लोग मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 26 घंटे तक लगातार अभियान चलाकर 11 लोगों का शव बरामद किया।
वहीं, CM शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। इसके अलावा घायलों को 50 हजार की सहायता की घोषणा की है।

Facebook


