हादसा: ट्रक से टकराई स्कार्पियो, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

हादसा: ट्रक से टकराई स्कार्पियो, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

हादसा: ट्रक से टकराई स्कार्पियो, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: February 20, 2020 6:24 am IST

बलरामपुर। जिले के चांदो रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्कार्पियो खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, ज​बकि एक की हालत गंभीर है। शव बरामद कर पुलिस निशाख्त में जुट गई है।

Read More news: काशी महाकाल एक्सप्रेस का आधिकारिक सफर आज से शुरु, महाशिवरात्रि पर प…

हादसा बीती रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चांदो रोड पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक को स्कार्पियो सवार चालक देख नहीं पाया और ट्रक से जा भिड़ा। जोरदार भिड़ंत होने से स्कार्पियो में सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

Read More News: “सविधान बचाएंगे हम कागज नहीं दिखाएंगे”, कांग्रेस विधायक करेंगे घर-घर स्लोगन ल…

बताया जा रहा है कि बीती देर रात ही चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।, जहां उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों के बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव की निशाख्त करने में लगी हुई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

Read More News:  निर्भया के दोषी विनय का नया हथकंडा, अब दीवार पर सिर पटककर खुद को कि..


लेखक के बारे में