हादसा: ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत, तीन गंभीर
हादसा: ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत, तीन गंभीर
पिपरिया। बनखेड़ी थाना क्षेत्र के जोगीबाड़ा गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 1 की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News: ग्वालियर में मिला Coronavirus का संदिग्ध मरीज, जांच के लिए पुणे भेजा गया सैंपल
जानकारी के अनुसार रेत से भरा ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई। मृतक को मजदूर बताया जा रहा है। वहीं 3 को गंभीर चोटों आई हैं। मृतक और घायलों का नाम पता नहीं चल पाया। फिलहाल मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।
Read More News: शरजील इमाम ने किया अपने खतरनाक मनसूबों का खुलासा, भारत को बनाना चाह…
हादसे के बाद मची अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने मानवता की मिशाल पेश की है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को उठा कर तीन लोगों की जान बचाई है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। आने का इंतजार करना छोड़ रेस्क्यू कर घायलों को निकाला। इसके बाद तीन की जान बचाई जा सकी। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News:‘गोडसे और नरेंद्र मोदी की विचारधारा एक जैसी’

Facebook


