बैंक ऑफ इंडिया में दिन दहाड़े लूट, मैनेजर से मारपीट के बाद पैसे लेकर फरार हुए चार ​हथियारबंद बदमाश

बैंक ऑफ इंडिया में दिन दहाड़े लूट, मैनेजर से मारपीट के बाद पैसे लेकर फरार हुए चार ​हथियारबंद बदमाश

बैंक ऑफ इंडिया में दिन दहाड़े लूट, मैनेजर से मारपीट के बाद पैसे लेकर फरार हुए चार ​हथियारबंद बदमाश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: October 9, 2019 1:29 pm IST

बुरहानपुर: जिले के ग्राम बोदरली से बैंक डकैती की खबर सामने आई है। खबर है कि बुधवार को दिन दहाड़े चार हथियार बंध बदमाश बैंक ऑफ इंडिया में घुस आए और गन प्वाइंट पर बैंक से 15 लाख रूपए लेकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने बैंक मैनेजर से मारपीट भी की। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं, शहर के चौक चौराहों में नाकेबंदी कर दी गई है।

Read More: बैंक मैनेजर सहित 13 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, 4 करोड़ के गबन मामले में EOW ने की बड़ी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बुधवार दोपहर चार हथियार बंद बदमाश बैं​क में घुस आए। इस दौरान वे बैंक मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकेर पैसे की मांग की। लेकिन जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया तो मैनेजर से मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद आरोपियों ने बैंक के लॉकर से 15 लाख रूपए लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी को भी तोड़ दिया है।

Read More: हज करवाने के नाम पर हाजियों से ठगी करने वाला ट्रैवल संचालक गिरफ्तार, 90 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"