Jabalpur School Religious Conversion News: न्यायधानी के इस बड़े स्कूल में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, परिसर में की तोड़फोड़

Jabalpur School Religious Conversion News: जबलपुर के सेंट अलॉयसिस स्कूल में धर्मांतरण की कोशिशों के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ।

Jabalpur School Religious Conversion News: न्यायधानी के इस बड़े स्कूल में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, परिसर में की तोड़फोड़

Jabalpur School Religious Conversion News/Image Credit: AI

Modified Date: July 14, 2026 / 09:55 pm IST
Published Date: July 14, 2026 9:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर के सेंट अलॉयसिस स्कूल में धर्मांतरण की कोशिशों के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ।
  • भूतपूर्व कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने स्कूल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर दी।
  • भूतपूर्व कर्मचारियों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Jabalpur School Religious Conversion News: जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर के रिमझा इलाके में स्थित सेंट अलॉयसिस स्कूल में आज, धर्मांतरण की कोशिशों के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ। सेंटर अलॉयसिस स्कूल से निकाले गए चार-पांच कर्मचारियों के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल के भीतर घुस गए। भूतपूर्व कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने स्कूल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर दी। आरोप लगाया कि स्कूल ने अपने कर्मचारियों पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जिसे ना मानने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।

कर्मचारी पुलिस से पहले भी कर चुके हैं शिकायत

Jabalpur School Religious Conversion News: बताया जा रहा है कि, कर्मचारी, सेंट अलॉयसिस स्कूल के खिलाफ ये शिकायत पुलिस को पहले भी दे चुके थे, लेकिन मामले में कार्यवाई ना होने की बात कहकर आज स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ कर दी गई। हंगामे की ख़बर पाकर माढ़ोताल थाना पुलिस दल बल के साथ स्कूल पहुंची जिनके साथ हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने जमकर झड़प भी की। इस पूरे हंगामे और तोड़फोड़ के बीच पुलिस ने मामले में जल्द जांच का भरोसा दिलाया तब प्रदर्शनकारियों को स्कूल से बाहर निकाला जा सका। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले में जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में प्रशासन की एक जांच कमेटी का गठन किया गया है जिसकी अनुशंसा पर मामले में कार्यवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.