Gwalior Crime News: पड़ोसी युवक ने देवर-भाभी को घर में घुसकर मारी गोली, वारदात की वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Gwalior Crime News: ग्वालियर जिले में एकतरफा प्यार के चलते एक सिरफिरे आशिक ने देवर-भाभी को घर में घुसकर गोली मार दी।
Gwalior Crime News/Image Credit: AI
- ग्वालियर जिले में एकतरफा प्यार के चलते सिरफिरे आशिक ने देवर-भाभी को गोली मार दी।
- आरोपी ने महिला के घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया।
- घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Gwalior Crime News: ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एकतरफा प्यार के चलते एक सिरफिरे आशिक ने देवर-भाभी को गोली मार दी। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोतीझील कृष्णा नगर पहाड़ी का है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
दअरसल पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोतीझील स्थित कृष्णा नगर पहाड़ी पर रहने वाले रवि जाटव आज सुबह 11 बजे काम पर निकला था। घर पर उनकी पत्नी सीतू जाटव अकेली थी और देवर आकाश जाटव पड़ोस में था। इसी दौरान पड़ोसी जगदीप सिंह सीतू को अकेला देखकर घर में घुस गया। उसने सीतू पर गोली चला दी। (Gwalior Crime News) सीने में गोली लगते ही सीतू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर देवर आकाश उसे बचाने दौड़ा तो आरोपी ने उस पर भी फायर कर दिया। गोली आकाश के हाथ में लगी और वह भी घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया।
आरोपी और महिला के बीच होती थी बातचीत
Gwalior Crime News: घायल महिला के पति रवि जाटव ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला जगदीप सिंह से उनकी पत्नी की पहले बातचीत होती थी। करीब एक साल पहले उन्होंने मोबाइल के जरिए दोनों को बात करते पकड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने पत्नी को समझाया और सीतू ने जगदीप से बातचीत बंद कर दी। इसी बात से जगदीप बौखलाया हुआ था। पिछले एक साल से वह बार-बार सीतू पर बात करने का दबाव बना रहा था। इस विवाद को लेकर मोहल्ले में पंचायत भी बैठी थी। लेकिन उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। रवि का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि आरोपी इतनी बड़ी वारदात कर देगा।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घायल महिला सीतू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जगदीप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। (Gwalior Crime News) घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Yogi Government News: योगी सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे युवा, अमेरिका से लौटे रायबरेली के इंजीनियर ने बदल दी मछली पालन की तस्वीर
- Etawah Blind Murder Case Solved: बाथरूम में इस हाल में आशिक के साथ पकड़ी गई थी बीवी.. रेप केस में भिजवाया जेल, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ आशिकी का खेल.. फिर रची खौफनाक साजिश..
- Teejan Bai Shradhanjali Sabha: गनियारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल, कहा- उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

Facebook


