रायपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया सिगरेट का जखीरा, अवैध तरीके से भेजा जा रहा था भुसावल

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया सिगरेट का जखीरा, अवैध तरीके से भेजा जा रहा था भुसावल

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया सिगरेट का जखीरा, अवैध तरीके से भेजा जा रहा था भुसावल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 27, 2020 1:59 pm IST

रायपुर: कोरोना संकट के बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने भारी मात्रा में सिगरेट का पैकेट जब्त किया है। बताया जा रहा है कि सिगरेट का यह जखीरा रायपुर से भुसावल भेजा जा रहा था। मामले की जानकारी होने के बाद आरपीएफ की टीम ने पार्सल यार्ड में दबिश दी और एक आरोपी को धर दबोचा है। फिलहाल मामले में आरपीएफ की कार्रवाई जारी है।

Read More: खरगोन में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, जबलपुर में भी 3 नए मरीज आए सामने

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आरपीएफ को सूचना मिली थी कि अवैध सिगरेट रायपुर से भुसावल भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने रेलवे के पार्सल यार्ड में दबिश दी। पार्सल की जांच किए जाने पर पता चला कि 1200 से अधिक सिगरेट का पैकेट बिना बिल के भुसावल भेजा जा रहा था।

Read More: राजधानी रायपुर और राजनांदगांव से 19 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 26 नए मामले आए सामने

बताया जा रहा है कि यह सिगरेट का यह कंसाइनमेंट पैकेट पार्सल गुड्स के तौर पर बुक कराया गया था। वहीं पार्सल किसने बुक करवाया था इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है।

Read More: एक-दो हफ्ते में हो सकती है निगम-मंडलों में नियुक्ति, नेता पुत्रों की नियुक्ति को लेकर मंत्री सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात…

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"