Aban Ahmed Death: अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, जेल में बंद भाई से करने जा रहा था मुलाकात, तभी हो गया ये कांड

Aban Ahmed Death: अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, जेल में बंद भाई से करने जा रहा था मुलाकात, तभी हो गया ये कांड

Aban Ahmed Death: अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, जेल में बंद भाई से करने जा रहा था मुलाकात, तभी हो गया ये कांड

Aban Ahmed Death | Photo Credit: AI

Modified Date: August 6, 2026 / 01:15 pm IST
Published Date: August 6, 2026 1:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत
  • झांसी जेल में अपने भाई से मिलने जा रहा था अबान
  • हादसा पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ

झांसी: Aban Ahmed Death उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सबसे छोटे बेटे अबान सड़क हादसे का शिकार हो गया। (Jhansi Road Accident) जिसके बाद उसकी मौत हो गई। साथ ही उसके दोस्त सोनू ने भी दम तोड़ दिया।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ कार

Atiq Ahmed Son Aban Ahmed मिली जानकारी के अनुसार, घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार अतीक अहमद का सबसे छोटे बेटा अबान की मौत हो गई, उसके साथ दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

अबान अहमद की मौत, तीन लोग घायल

बताया जा रहा है कि सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही हैं। वहीं घायलों को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।