Arvind Kejriwal Instagram Ban: पूर्व सीएम का Instagram अकाउंट हुआ बैन, मेटा से मांगा जवाब, मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप

Arvind Kejriwal Instagram Ban: पूर्व सीएम का Instagram अकाउंट हुआ बैन, मेटा से मांगा जवाब, मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप

Arvind Kejriwal Instagram Ban: पूर्व सीएम का Instagram अकाउंट हुआ बैन, मेटा से मांगा जवाब, मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप

Arvind Kejriwal Instagram Ban: पूर्व सीएम का Instagram अकाउंट हुआ बैन, मेटा से मांगा जवाब, मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप /image: Social Media

Modified Date: August 6, 2026 / 01:58 pm IST
Published Date: August 6, 2026 11:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भारत में उनका Instagram अकाउंट प्रतिबंधित कर दिया गया है
  • Meta से प्रतिबंध का कारण पूछा, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाया
  • घटनाक्रम के बाद केंद्र सरकार और Meta की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Instagram Ban: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत में उनका सोशल मीडिया खाता प्रतिबंधित कर दिया गया है और उन्होंने मेटा से इस प्रतिबंध का कारण बताने को कहा है।

Arvind Kejriwal Instagram Ban News केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मेटा (Meta India) के भारत स्थित कार्यालय में पूछताछ करने पर उन्हें पता चला कि उनका खाता प्रतिबंधित कर दिया गया है और यह भारत में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कंपनी के अधिकारियों ने प्रतिबंध का न तो कोई कारण बताया और न ही यह स्पष्ट किया कि इसे कैसे हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से भेजे गए ईमेल के जवाब में केवल औपचारिक संदेश मिले। इस मामले पर मेटा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

केजरीवाल ने अपने खाते की स्थिति दिखाने वाला एक ‘स्क्रीनशॉट’ भी साझा किया, जिस पर लिखा है, ‘‘कुछ स्थानों पर उपलब्ध नहीं।’’ उन्होंने कंपनी की ओर से स्पष्ट जानकारी और जवाब न मिलने को ‘‘बेहद खराब सेवा’’ बताते हुए ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के सामने मत झुकिए, अन्यथा वह आपको भारत में केवल अपना ही खाता चलाने की अनुमति देंगे।’’ (Arvind Kejriwal Instagram Ban)

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.