Sakti Vedanta Power Plant Hadsa: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में हादसा.. क्षेत्रीय विधायक डॉ चरणदास महंत ने की कलेक्टर-एसपी से बात.. तत्काल मदद के निर्देश
Sakti Vedanta Power Plant Hadsa: सक्ति वेदांता प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 4 मौतें पुष्टि, करीब 50 मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच जारी।
Sakti Vedanta Power Plant Hadsa Live Video and Images || Image- IBC24 News File
- वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, मजदूरों में भारी हताहत।
- प्रदेश सरकार ने जांच और मुआवजे का निर्देश दिया।
- डॉ. महंत और मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को संवेदना जताई।
सक्ती: जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां के बॉयलर में जोरदार ब्लास्ट के बाद बड़े पैमाने पर मजदूर घायल हुए है। सूत्रों की मानें तो इस हादसे में वहां काम कर रहे 8 मजदूरों की मौत की खबर हैं हालांकि एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने 4 के मौत की पुष्टि कर दी है। (Sakti Vedanta Power Plant Hadsa Live Video and Images) वही करीब 50 लेबर गंभीर तौर जख्मी बताये जा रहे है, जिन्हे बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ के जिंदल अस्पताल रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस के आला अफसर सदल-बल मौके पर मौजूद है। यहाँ युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बॉयलर में हुए ब्लास्ट की वजह अभी सामने नहीं आई है।
वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 40 मजदूर झुलसे, इलाके में मचा हड़कंप
Vedanta Power Plant Accident News | #CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | #VedantaPowerPlant | @CG_Police https://t.co/lpHAdALOy8
— IBC24 News (@IBC24News) April 14, 2026
जाँच के दिए गए है निर्देश
वही इस मामले में प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का बयान सामने आया है। IBC24 से कहा कि, दोषियों पर श्रम कानून के तहत कार्रवाई होगी साथ ही घायलों और मृतकों को सरकार मुआवजा देगी। उन्होंने मामले में जांच के दिए निर्देश दे दिए है।
डॉ महंत ने की अफसरों से बात
वही इस भीषण दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने जिले के कलेक्टर और एसपी से फ़ोन पर चर्चा करते हुए हालत की जानकारी ली है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि, “सक्ति जिला स्थित वेदांता प्लांट में हुई हालिया घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। (Sakti Vedanta Power Plant Hadsa Live Video and Images) घटना की गंभीरता को देखते हुए मैंने तत्काल सक्ति जिले के कलेक्टर और एसपी से फोन पर चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।”
डॉ महंत ने आगे बताया कि, प्रशासन को कड़े निर्देश दिये गए है। उन्होंने घायलों को त्वरित और सर्वोत्कृष्ट उपचार देने, घटना की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जाँच और प्रभावित परिवारों को अविलंब सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है। डॉ महंत ने कहा कि, हमारे श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सुरक्षा मानकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सक्ति जिला स्थित वेदांता प्लांट में हुई हालिया घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मैंने तत्काल सक्ति जिले के कलेक्टर और एसपी से फोन पर चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
प्रशासन को दिए गए कड़े निर्देश दिये है..
• घायलों को त्वरित और सर्वोत्कृष्ट… pic.twitter.com/2BcPAmOgDK— Dr. Charan Das Mahant (@DrCharandas) April 14, 2026
सीएम साय ने भी दी प्रतिक्रिया
इस पूरे हादसे पर प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। (Sakti Vedanta Power Plant Hadsa Live Video and Images) उन्होंने कहा कि, घटना दुखद है इस दुख की घड़ी में मृतक और घायलों के परिवार वालों साथ हमारी पूरी संवेदना है। इसकी जांच होगी और जांच में जो दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से भारत में 25 लाख लोगों के गरीबी की चपेट में आने का खतरा: रिपोर्ट
‘डॉक्टर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के लिए बजट जारी कर झूठा संदेश देना चाहती है भाजपा सरकार : अखिलेश
कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने विशेष चुनावों में जीत हासिल करके बहुमत वाली सरकार बनाई
चीन का निर्यात मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा
विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Facebook


