राज्यमंत्री OPS भदौरिया के बंगले पर रेत माफियाओं ने की फायरिंग, भूरा और बंटी यादव का नाम आया सामने

राज्यमंत्री OPS भदौरिया के बंगले पर रेत माफियाओं ने की फायरिंग, भूरा और बंटी यादव का नाम आया सामने

राज्यमंत्री OPS भदौरिया के बंगले पर रेत माफियाओं ने की फायरिंग, भूरा और बंटी यादव का नाम आया सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: February 6, 2021 5:39 pm IST

भिण्डः माफियाओं के खिलाफ प्रदेश सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। कार्रवाई से बौखलाए रेत माफियाओं ने शनिवार देर रात राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के बंगले पर फायरिंग की है। हालांकि इस घटना के वक्त मंत्री भदौरिया बंगल में नहीं थे और न ही किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- बच्चे के समान है मेरे…बड़े तो देते हैं आशीर्वाद

मिली जानकारी के अनुसार मेहंगाव के गोरमी तिराहे पर स्थित राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के बंगले पर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि रेत माफिया भूरा यादव और बंटी यादव नामक युवक इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। गनिमत है कि इस दौरान मंत्री भदोरिया बंगल में नहीं थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Read More: जेल अधीक्षक ने मुनव्वर फारुकी को रिहा करने से किया मना, देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में SC से मिली थी अंतरिम जमानत, जानिए वजह

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"