Bhagirath Choudhary 99 Lakh Subsidy: मोदी सरकार के मंत्री भागीरथ चौधरी ने कबूल की सब्सिडी लेने की बात, बताया कैसे उठाया फायदा
Bhagirath Choudhary 99 Lakh Subsidy: मोदी सरकार के मंत्री भागीरथ चौधरी ने कबूल की सब्सिडी लेने की बात, बताया कैसे उठाया फायदा
Bhagirath Choudhary 99 Lakh Subsidy: मोदी सरकार के मंत्री भागीरथ चौधरी ने कबूल की सब्सिडी लेने की बात, बताया कैसे उठाया फायदा / Image : X
- 99 लाख की सब्सिडी पर मचा सियासी बवाल
- भागीरथ चौधरी ने दी सफाई
- फार्म पर सार्वजनिक है पूरी जानकारी
अजमेर: Bhagirath Choudhary 99 Lakh Subsidy मोदी सरकार के मंत्री भागीरथ चौधरी को लेकर आज सुबह से सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। मीडिया के जरिए दावा किया गया कि भागीरथ चौधरी ने खीरे की खेती के नाम पर 99 लाख रुपए की सब्सिडी ली है। वो भी तब जब खुद ही उस विभाग के मंत्री हैं। ये खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और मौका मिलते ही विपक्ष ने भी सरकार को आड़े हाथों लेने की कोशिश की, लेकिन मामला ज्यादा देर चल नहीं पाया। जी हां अब केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने खुद मीडिया के सामने आकर सब्सिडी को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है।
भागीरथ चौधरी ने किया कबूल
Bhagirath Choudhary 99 Lakh Subsidy भागीरथ चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह बचपन से खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं और स्वयं एक किसान हैं। उन्होंने कहा कि पॉलीहाउस योजना के तहत हजारों किसान सब्सिडी का लाभ उठाते हैं और उन्होंने भी इसी योजना के तहत आवेदन किया था। उन्होंने ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में इस योजना के लिए आवेदन किया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके फार्म पर एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें लिए गए ऋण और प्राप्त सब्सिडी का पूरा विवरण दर्ज है। उनके अनुसार इस संबंध में कुछ भी छिपाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि उनके फार्म पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। इसके अलावा वहां किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। भागीरथ चौधरी ने कहा कि जब पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार हुई और सभी जानकारियां सार्वजनिक हैं, तो फिर कुछ छिपाने का सवाल ही नहीं उठता।
क्या है 99 लाख रुपए की सब्सिडी का मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, अजमेर जिले के पीह गांव स्थित भागीरथ चौधरी के कृषि फार्म पर कृत्रिम तालाब और चार बड़े पॉलीहाउस बनाए गए हैं। खेत पर लगे सफेद साइनबोर्ड पर लिखा है कि यह परियोजना राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB), कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सहायता प्राप्त है। बोर्ड पर लाभार्थी के रूप में भागीरथ चौधरी का नाम और 99,60,000 रुपए की सब्सिडी का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: On a media report that his own ministry gave him Rs 99-lakh subsidy, under a scheme, for his cucumber farm, MoS Agriculture Bhagirath Choudhary says, “I am a farmer and have been in agriculture since my childhood days…I have not hidden anything.… pic.twitter.com/c8dk0f3D7h
— ANI (@ANI) June 27, 2026
ये भी पढ़ें
- Mahant Sant Ramdas Passes Away: नहीं रहे हनुमानगढ़ी के महंत, निधन पर मुख्यमंत्री की भी आंखें हुई नम, संत समाज में शोक की लहर
- Delhi Woman Porsche Video: ‘ये है असली Desi Baddie’, सिर पर दुपट्टा..हाथ में पोर्श का स्टीयरिंग, देसी अंदाज में निकली महिला, वीडियो देख आप भी रह जाएंग हैरान
- Gold Price Today 24 Carat: 13000 रुपए सस्ता हुआ सोना , चांदी भी 2.40 लाख प्रति किलो, नहीं मिलेगा गहना बनवाने का इससे सुनहरा अवसर

Facebook


