अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल, 4 की हालत गंभीर
अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल, 4 की हालत गंभीर
सतना। जिले के शिवसागर गांव में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हुआ है। स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 बच्चे घायल होने की खबर है। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News: Delhi Elections Result 2020 LIVE : AAP, BJP & CONG | सबसे तेज .
हादसे की सूचना के बाद कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी बच्चों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार स्कूल बस हर दिन की तरह आज भी बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल यूएस प्रवास के लिए आज होंगे रवाना, मुख्य सचिव सहित ..
शिवसागर गांव के पास बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। और बस सड़क से नीचे उतर गया। वहीं बस में सवार 15 से ज्यादा बच्चे को चोटों आई। इनमें से 4 बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More News: बस और बोलेरो में भिड़ंत से 9 लोगों की मौत, 15 की हालत गंभीर

Facebook


