सिंधिया ने फंड आवंटन मसले पर केंद्र सरकार को घेरा, केजरीवाल को ‘आतंकी’ वाले बयान की निंदा की
सिंधिया ने फंड आवंटन मसले पर केंद्र सरकार को घेरा, केजरीवाल को 'आतंकी' वाले बयान की निंदा की
ग्वालियर, मध्यप्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यों के फंड आवंटन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सिंधिया ने बयान दिया है कि राज्यों को फंड उपलब्ध कराने में केंद्र सरकार की अहम भूमिका होती है।
पढ़ें- अंतिम संस्कार के बाद श्मशान से अस्थियां चोरी, परिजनों ने जताई इस बा…
सिंधिया के मुताबिक वर्तमान स्थिति में फंड की कटौती की जा रही है जो संवैधानिक ढांचे का अपमान है।
पढ़ें- बच्चों का अपहरण कर हरियाणा में बेचने का काम करती है ‘बबली’, पुलिस ने 7 की मशक्कत के बाद नाबालिग क…
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली चुनाव में जारी बयानबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी है। सिंधिया ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को ‘आतंकी’ कहे जाने वाले बयान की निंदा की। उनके मुताबिक दिन ब दिन राजनीति में भाषा और बयानबाजी का स्तर निम्न होता जा रहा है।
पढ़ें- स्कूल से घर जा रही 14 साल की नाबालिग छात्रा का अपहरण, अब तक नहीं मि…
उनके मुताबिक राजनीति का एक स्तर होना चाहिए लेकिन ये स्तर लगातार गिरता जा रहा है। बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के सांसद ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को आतंकी कहा था।

Facebook


