मध्यप्रेदश उपचुनाव में शिवसेना उतारेगी अपने उम्मीदवार, भाजपा-कांग्रेस की नाकामियों को बनाएगी चुनावी हथियार

मध्यप्रेदश उपचुनाव में शिवसेना उतारेगी अपने उम्मीदवार, भाजपा-कांग्रेस की नाकामियों को बनाएगी चुनावी हथियार

मध्यप्रेदश उपचुनाव में शिवसेना उतारेगी अपने उम्मीदवार, भाजपा-कांग्रेस की नाकामियों को बनाएगी चुनावी हथियार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: October 6, 2020 5:36 pm IST

जबलपुर: भले ही महाराष्ट्र में शिवसेना कांग्रेस के समर्थन से सत्ता पर काबिज है लेकिन मध्यप्रदेश में शिवसेना स्वतंत्र चुनाव लड़ने जा रही है। शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाणेश्वर महावर का कहना है कि पार्टी 28 में से अधिकतम सीटों पर अपने खुद के प्रत्याशी उतारेगी और जोर शोर से मध्यप्रदेश के उपचुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

Read More: सीएम बघेल ने किया भू-जल संवर्धन संरचना संबंधी कार्यों का शुभारंभ, कहा- त्येक वन मंडल में वनोपज आधारित उद्योग की करें स्थापना

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक इन उपचुनावों में पार्टी का मकसद बीजेपी के छद्म हिंदुत्व को उजागर करना होगा, जिसके अलावा शिवसेना उपचुनाव में दोनों ही पार्टियों की नाकामियों को गिनाएगी। ठाणेश्वर महावर के मुताबिक भले बीजेपी राममंदिर और धारा 370 के दम पर हिंदुत्व का चेहरा बनना चाहती है। लेकिन आज भी मध्यप्रदेश में गौहत्याएं रोकने सहित कई मुद्दों पर उसने वादों के मुताबिक काम नहीं किया। शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाणेश्वर महावर के मुताबिक पार्टी, विधानसभा उपचुनाव के लिए आने वाले एक से दो दिनों में अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी।

Read More: भाजपा ने जारी की उपचुनाव के 28 उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस छोड़ पार्टी में आए सभी नेताओं को मिला टिकट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"