Tree falls on school bus: चलती स्कूल बस के ऊपर ही जा गिरा पूरा पेड़, सवार थे डेढ़ दर्ज स्कूली बच्चे, फ़ौरन शुरु हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन लेकिन नहीं बचाई जा सकी जान

Tree falls on school bus Latest Video: मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, पांच बच्चे घायल, हादसे की जांच जारी।

Tree falls on school bus: चलती स्कूल बस के ऊपर ही जा गिरा पूरा पेड़, सवार थे डेढ़ दर्ज स्कूली बच्चे, फ़ौरन शुरु हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन लेकिन नहीं बचाई जा सकी जान

Tree falls on school bus Latest Video || Image- AI generated file

Modified Date: June 30, 2026 / 06:02 pm IST
Published Date: June 30, 2026 6:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत।
  • पांच बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर।
  • पुलिस और बीएमसी ने जांच शुरू की।

मुंबई: मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यूनिवर्सल स्कूल, तिलक नगर की एक स्कूल बस पर अचानक पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई, (Tree falls on school bus Latest Video) जबकि 5 अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के समय बस में 18 छात्र सवार थे।.

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कंडक्टर और स्थानीय लोगों ने बचाई बच्चों की जान

यह हादसा दोपहर करीब 2:50 बजे हुआ। पेड़ गिरते ही बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस के कंडक्टर और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बृहन्मुंबई महानगरपालिका की टीमें मौके पर पहुंचीं। पेड़ हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई और बचाव अभियान चलाया गया।

एक बच्चे की हालत गंभीर

जोन-6 के पुलिस उपायुक्त समीर शेख ने बताया कि घायल बच्चों को जेन अस्पताल ले जाया गया, जहां विहान श्रीवास्तव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल पांच बच्चों में चार की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। (Tree falls on school bus Latest Video)वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस और बीएमसी के अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर पेड़ गिरने की वजह क्या थी। घटना के बाद स्कूल बस और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत

कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया

दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown