आसमानी आफत ने फिर बरपाया कहर, खड़ी फसलें हुईं ज़मीदोज़
आसमानी आफत ने फिर बरपाया कहर, खड़ी फसलें हुईं ज़मीदोज़
बैतूल। आसमानी आफत ने एक बार फिर जिले के किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बुधवार रात जिले के चिचोली ब्लॉक के आलमगढ़,अजाई,आमापुरा,बोड रैयत सहित आधा दर्जन गावों में अचानक तेज बारिश और आंधी तूफान के साथ हुई ओला वृष्टि हुई। ग्रामीण इलाकों में आंवला और बेर के आकार की ओलावृष्टि हुई। बेमौसम हुई बारिश ने गेहूं और चने की फसल पूरी तरह बर्बाद कर दी है। ओला वृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें- गर्मी से पहले “अमृत” के लिए संघर्ष शुरू, सुबह से लेकर शाम तक बूंद -…
बीते एक सप्ताह से मौसम में अनियमितता बनी हुई है। इसके पहले भी ओला- पानी से फसलों को नुकसान पहुंचा था। जिसका भरपाई नहीं हो पा रही थी। वहीं ताजा ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। रवी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके पहले अल्प वर्षा की वजह से धान फसलों को भी नुकसान पहुंचा था,और पैदावार कम हुई थी। किसानों को इस सीजन से भी निराशा हाथ आई है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर किसी भी तरह की कोई भी सर्वे टीम अभी तक प्रभावित इलाके में नहीं पहुंची है।

Facebook


