राजीव मितान पार्क (मेडिटेशन जोन) का उद्घाटन, बजरंग आयरन और माइंस ने कराया निर्माण

राजीव मितान पार्क (मेडिटेशन जोन) का उद्घाटन, बजरंग आयरन और माइंस ने कराया निर्माण

राजीव मितान पार्क (मेडिटेशन जोन) का उद्घाटन, बजरंग आयरन और माइंस ने कराया निर्माण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: January 15, 2020 10:42 am IST

कांकेर, छत्तीसगढ़। बजरंग आयरन और माइंस हाहालद्दी ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कांकेर कलेक्टोरेट के पास बस्तर की लोक कलाकृति से सुसज्जित बेहद सुंदर मेडिटेशन पार्क का निर्माण किया है। मंत्री अमरजीत भगत और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने राजीव मितान पार्क का उद्घाटन किया। कांकेर कलेक्टोरेट के पास मेडिटेशन पार्क स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

पढ़ें- राहुल गांधी को इटैलियन और वामपंथियों को चीनी भाषा में देंगे CAA की जानकारी- बाबुल सुप्रियो

बजरंग आयरन और माइंस हाहालद्दी ने इस पार्क को समाज को समर्पित किया है। बस्तर की लोक कलाकृति से सुसज्जित मूर्तियां और पार्क में लगे पौधों की हरियाली इस पार्क की सुंदरता को और बढ़ा रहे हैं। पार्क में लगी डायमंड कार्पेट ग्रास यहां खाली पैर चलने वालों के लिए फायदेमंद है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 को हाईकोर्ट में चुनौती, अल्पसंख्…

बी पी और शुगर के मरीजों का खास ध्यान रखते हुए पार्क में इस घास को लगाया गया है। कलेक्टोरेट के प्रवेश द्वार पर 10 फीट ऊंची बस्तर कलाकृति के नंदी की प्रतिमा बेहद अद्भुत नजर आ रही है। शहर के इस सौंदर्यीकरण के लिए स्थानीय लोग बजरंग आयरन और माइंस की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कांकेर के कलेक्टर के एल चौहान का भी धन्यवाद दे रहे हैं। जल्द ही इस पार्क का उद्घाटन किया जाएगा।

देखिए-


लेखक के बारे में