स्पीकर चरणदास महंत ने की पूर्व सीएम रमन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना

स्पीकर चरणदास महंत ने की पूर्व सीएम रमन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना

स्पीकर चरणदास महंत ने की पूर्व सीएम रमन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 19, 2020 6:09 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी खुद रमन सिंह ने ट्वीट कर दी है। अब प्रदेशभर से रमन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर चरणदास महंत ने भी उनके जल्द स्वास्थ होने की कामना की है।

Read More: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत, परिवार में मातम

स्पीकर महंत ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंहजी को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी से स्तब्ध हूं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।‌ वे कोरोना संक्रमण को हरा कर जल्द जनता की सेवा में तत्पर हो।

Read More: सर्राफा व्यवसायी ने परिवार के 4 अन्य सदस्यों के साथ कर ली खुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली लाश

बता दें कि इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा है कि अपना ख्याल रखिएगा। आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 2617 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 19 की मौत, 1176 डिस्चार्ज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"