निलंबित शिक्षक ने राष्ट्रपति से मांगी सरकारी संपत्ति को चोरी करने की अनुमति, कहा- कर्ज चुकाने का कोई जरिया नहीं मिल रहा

निलंबित शिक्षक ने राष्ट्रपति से मांगी सरकारी संपत्ति को चोरी करने की अनुमति, कहा- कर्ज चुकाने का कोई जरिया नहीं मिल रहा

निलंबित शिक्षक ने राष्ट्रपति से मांगी सरकारी संपत्ति को चोरी करने की अनुमति, कहा- कर्ज चुकाने का कोई जरिया नहीं मिल रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: December 4, 2020 5:13 pm IST

कटनी: उत्कृष्ट विद्यालय बड़वारा में अटैच निलंबित टीचर मनोज डोंगरे ने राष्ट्रपति को एक शिकायत पत्र लिखकर भेजा है। पत्र में डोंगरे ने अजीबोगरीब मांग रखी है, उसने राष्ट्रपति से सरकारी सपंत्ति की चोरी करने की अनुमति मांगी है। इसकी वजह बताते हुए पत्र में मनोज डोंगरे ने लिखा है कि निलंबन अवधि में उस पर काफी कर्ज हो गया है, जिसे चुकाने के लिए आमदनी का कोई जरिया नजर नहीं आ रहा है।

Read More: जुंआ किंग कांग्रेस नेता का पिता गिरफ्तार, इस मामले में लंबे समय से था फरार, 6 वारंट में जिला प्रशासन ने भेजा जेल

निलंबित टीचर मनोज डोंगरे का कहना है कि निलंबन अवधि में गुजारा-भत्ता नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में सीएम हेल्पलाइन में 5 सितंबर को शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। गृहस्थी चलाने के लिए यहां-वहां से काफी कर्ज लिया जा चुका है। दीपावली भी पैसे की तंगी के बीच गुजरी।

Read More: प्रदेश के सभी टोल नाकों पर होगा फास्टैग, सड़कों की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग, सीएम शिवराज ने दिए निर्देश

डोंगरे का कहना है कि उसे परिवार सहित जीवन समाप्त करने का ख्याल भी कई बार आया। अब राष्ट्रपति से ही अंतिम आस है, वहीं, DEO का कहना है कि मनोज डोंगरे पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है, वो जेल भी जा चुका है। इस दौरान लंबे समय से गैरहाजिर था और जब वो कार्यालय आया तो सस्पेंड कर दिया। DEO का कहना है कि उसने जो भी पत्र लिखा है वो उचित नहीं है। हालांकि उसके भर पोषण भत्ते के लिए कोशिश की जा रही है।

Read More: हैदराबाद निगम चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से सब हैरान, TRS को तगड़ा झटका, ओवैसी की पार्टी को मिली इतनी सीट.. देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"