पिकअप वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, 10 की मौत, 21 लोग घायल

पिकअप वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, 10 की मौत, 21 लोग घायल

पिकअप वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, 10 की मौत, 21 लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: November 13, 2020 3:25 pm IST

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल दो पिकअप वाहनों के आमने-सामने की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को पहले पोहरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: कंप्यूटर बाबा की फिर बढ़ी ​मुश्किलें, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज, आश्रम में लड़कियों को लाकर अनैतिक कार्यों के लगे आरोप

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में सवार सभी लोग मोहरावन गांव से किसी रिश्तेदार की गमी में से लौट रहे थे। जो कि श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील के डेडरी गांव के रहने वाले थे। मृतकों में पांच पुरूष 4 महिलाएं और एक बच्ची शामिल है।

Read More: नक्सलियों के निशाने पर जिला प्रशासन के अफसर? रेकी करने कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा 5 लाख का इनामी, मचा हड़कंप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"