मास्क पहनकर ही आना मुझसे काम कराने, जानिए मंत्रीजी ने लोगों से ऐसा क्यों कहा
मास्क पहनकर ही आना मुझसे काम कराने, जानिए मंत्रीजी ने लोगों से ऐसा क्यों कहा
अशोकनगर: देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण फिर से तेजी से फैलने लगा है। रोजाना नए मामलों में वृद्धि हो रही है। हालात को देखते हुए महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के ज्यादा प्रभाावित वाले शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि जिला कलेक्ट्रेट में बिना मास्क घूम रहे लोगों और अधिकारी-कर्मचारियों को राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने फटकार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट में बिना मास्क पहने लोगों को मास्क लगाने के लिए टोका है, साथ ही कहा कि मास्क पहनकर ही आना मुझसे काम कराने। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी जमकर फटकार लगाई है।

Facebook


