मॉल की छत पर संचालित हुक्का बार में कश लगाते धरे गए युवक-युवतियां, परिजनों को समझाइश देकर छोड़े गए

मॉल की छत पर संचालित हुक्का बार में कश लगाते धरे गए युवक-युवतियां, परिजनों को समझाइश देकर छोड़े गए

मॉल की छत पर संचालित हुक्का बार में कश लगाते धरे गए युवक-युवतियां, परिजनों को समझाइश देकर छोड़े गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: March 16, 2020 3:15 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित कलर्स मॉल की छत पर संचालित हुक्का बार में दबिश देकर हुक्का पी रहे युवक युवतियों को पकडा और वहां के मालिकों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें- नक्सली हमले में शहीद जवान की अंतेष्टि में मासूम बेटे ने गाया ‘गोल-गोल रानी, इत्ता–इत्ता पानी..’,…

बताया जा रहा है कि कलर्स मॉल की छत पर टॉय हुक्का के नाम से बार संचालित होने की सूचना मिल रही थी जिसके बाद देर शाम राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने दबिश दी तो वहां बड़ी संख्या में युवक युवतियां हुक्का पीते मिले।

पढ़ें- जेलों में बंद कैदियों से नही मिल पाएंगे परिजन, राशन कार्डधारियों को.

इसके बाद मौके पर मौजूद हुक्का बार मालिक सौरभ धारीवाल और भूपेन्द्र माखीजा को गिरफ्तार कर किया गया और हुक्का पीते युवक युवतियों के परिजनों को बुलवाकर उन्हें समझाइश देकर छोड़ा गया। गौरतलब है कि राज्य सरकार की लगाई पाबंदी के बाद भी कई स्थानों पर चोरी-छिपे हुक्काबार संचालित हो रहे हैं।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"