Mamata Rejigs TMC’s Youth Women Wing : TMC में लगी बगावत की आग! दीदी ने सायोनी घोष और माला रॉय से छीना पद, तो बागी सांसदों ने भी खेल दिया बड़ा सियासी दांव

पश्चिम बंगाल में चुनावी झटके के बाद तृणमूल कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल हुआ है। ममता बनर्जी ने सांसद सायोनी घोष और माला राय को पद से हटाकर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है।

Mamata Rejigs TMC’s Youth Women Wing  : TMC में लगी बगावत की आग! दीदी ने सायोनी घोष और माला रॉय से छीना पद, तो बागी सांसदों ने भी खेल दिया बड़ा सियासी दांव

Mamata Rejigs TMC's Youth Women Wing

Modified Date: June 14, 2026 / 11:30 am IST
Published Date: June 14, 2026 11:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • ममता बनर्जी ने सायोनी घोष और माला राय को संगठनात्मक पदों से हटाया।
  • युवा तृणमूल कांग्रेस की कमान अब अर्णब बनर्जी को सौंपी गई।
  • बागी सांसद गुट सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर "वास्तविक तृणमूल" होने का दावा करेगा।

कोलकाता : Mamata Rejigs TMC’s Youth, & Women Wing :  2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के अंदर मची उथल-पुथल अब खुलकर सामने आ गई है। संगठन पर अपनी पकड़ को दोबारा मजबूत करने के लिए पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को बड़े पैमाने पर संगठनात्मक फेरबदल किया है। इस कड़े फैसले के तहत ममता बनर्जी ने सांसद सायोनी घोष और सांसद माला राय को उनके संगठनात्मक पदों से हटा दिया है।

सायोनी घोष और सांसद माला राय को पद से हटाया

मिली जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी ने बड़ा फेरबदल करते हुए सांसद सायोनी घोष को युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब युवा नेता अर्णब बनर्जी को नया युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने महिला संगठन ‘तृणमूल महिला कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद पर भी बड़ा बदलाव किया है। कोलकाता दक्षिण से सांसद माला राय को हटाकर, उनकी जगह नदिया जिले के कालिगंज से विधायक अलीफा अहमद को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

‘‘वास्तविक तृणमूल’’की करेंगे मांग

हटाए जाने के पीछे मुख्य वजह यह मानी जा रही है कि सायोनी घोष और माला राय दोनों ही तृणमूल के उस बागी सांसद गुट का हिस्सा हैं। Trinamool Congress Rebel MPs पार्टी में चल रही इस भारी उथल-पुथल के बीच बागी सांसदों ने घोषणा की है कि वे सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। वे उन्हें एक पत्र सौंपकर खुद को ‘‘वास्तविक तृणमूल’’ के रूप में मान्यता देने की मांग करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.