स्पेलिंग तो छोड़िए, गुरुजी को तो जिले के कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी का भी नाम नहीं पता, फिर क्या सीखेंगे बच्चे?

स्पेलिंग तो छोड़िए, गुरुजी को तो जिले के कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी का भी नाम नहीं पता, फिर क्या सीखेंगे बच्चे?

स्पेलिंग तो छोड़िए, गुरुजी को तो जिले के कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी का भी नाम नहीं पता, फिर क्या सीखेंगे बच्चे?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: February 22, 2021 1:18 pm IST

बलरामपुर: बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है, और इन बच्चों का भविष्य स्कूली शिक्षा से तय होता है, लेकिन अगर स्कूलों में बच्चों को गलत शिक्षा दी जाए तो उसका परिणाम हम सभी जानते हैं। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के एक सरकारी स्कूल का एक वीडियो सामने आया है। यहां शिक्षक प्रायमरी स्कूल के बच्चों को क्या पढ़ा रहे हैं, ये उन्हें खुद भी नहीं पता है।

Read More: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा जसप्रीत सिंह, गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा में था शामिल

दरसअल नवगई में पदस्थ शिक्षक बच्चों को अंग्रेजी में महीने और शरीर के अंग की जानकारी दे रहे हैं। यहां शिक्षक बच्चों को त्रुटिपूर्ण शिक्षा देते नजर आ रहे हैं। शिक्षक फरवरी और दिसंबर महीने की गलत स्पेलिंग बताते दिख रहे हैं। इसके अलावा बॉडी पार्ट्स में नाक और कान की गलत स्पेलिंग सिखाई जा रही है। वहीं पदस्थ शिक्षिका को कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के बारे में जानकारी नहीं थी। पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच की बात कही है।

Read More: प्रोफेसर अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी होंगे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति, राज्यपाल उइके ने किया नियुक्त


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"